समाचार शगुन उत्तराखंड
वायरिंग में खराबी के कारण सड़क पर दौड़ रहे यूटिलिटी वाहन में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पाया काबू पाया। आग लगते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ऊधमसिंहनगर जिले में काशीपुर के धीमरखेड़ा गांव निवासी जयपाल अपने यूटिलिटी वाहन संख्या यूके (18 सीए 7089) में स्पेयर पार्ट्स का सामान लादकर ले जा रहा था। रास्ते में गाड़ी की वायरिंग में खराबी के चलते अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका और नीचे उतर गया। देखते ही देखते आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने सबसे पहले गाड़ी में लदे स्पेयर पार्ट्स के सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।











