समाचार शगुन उत्तराखंड
कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर जिले में एसएसपी ने चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। साथ ही 12 दरोगाओं को नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कप्तान ने देर रात आठ चौकी प्रभारियों को वर्तमान तैनाती से हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा गया है। इसके तहत विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर बाजार चौकी, नवीन चंद जोशी को आदर्श कॉलोनी, संदीप शर्मा को दरऊ, मोहन चंद जोशी को प्रतापपुर और धीरज टम्टा को झनकट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार को टांडा उज्जैन, प्रदीप भट्ट को सूतमील, हरविंदर सिंह को बरा, संजय विश्वकर्मा को शक्तिफार्म, हेमचंद्र तिवारी को मंडी, अरविंद बहुगुणा को पैगा और सौरभ भारती को लालपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जगदीश तिवारी को काशीपुर, महेश कांडपाल को चुनाव सेल, राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप, धीरज लाल वर्मा को बाजपुर, किशोर पंत को जसपुर भेजा गया है। बताया गया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह तबादले किए गए हैं।











