समाचार शगुन उत्तराखंड
नैनीताल जिले के रामनगर में वन विभाग के परिसर स्थित आवास में घुसकर महिला से अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर यूट्यूबर बिरजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।











