समाचार शगुन उत्तराखंड
रूद्रपुर। आदर्श कॉलोनी स्थित नीलकंठ मंदिर में तुलसी विवाह का अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन किए गए। भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से आगे बढ़े। तुलसी विवाह के अनुष्ठान में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पंडित सुशील मिश्रा ने धार्मिक विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सुरेश बब्बर, प्रवेश बब्बर, मधु बब्बर, शालिनी बब्बर, प्राची बब्बर, हरीश खुराना, जगदीश खुराना, गौरव खुराना, अशोक गाबा, सनी खुराना, विराट खुराना, मदन खन्ना, विक्की दावड़ा, श्याम गुलाटी, सचिन खुराना, उर्वशी गाबा, कमलेश खुराना, मधु खुराना, शीवा खुराना, किरण खुराना, सोनिया खुराना, नीलू खुराना, मोना खुराना, कमलेश रहेजा, लव गुप्ता, नीतू डाबड़ा, संगीता नरूला, कृति खुराना, अरुण मनचंदा, प्रभा खन्ना, कविता रहेजा, कमलेश और कविता केनी सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।











