समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी। सिखों के प्रथम गुरु, जगत गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमत समागम का भव्य आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी द्वारा किया जा रहा है। इसी संबंध में आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के लंगर हॉल में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आगामी धार्मिक कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण संगत के समक्ष रखा गया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि गुरुद्वारा साहिब में चल रहे *सहज पाठ साहिब जी की समाप्ति आज 14 नवम्बर को प्रातः 10 बजे* संपन्न हुई। इसके उपरांत प्रकाश पर्व की तैयारियों का शुभारम्भ हो गया है।
*प्रभात फेरियों का भव्य आयोजन*
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 6 प्रभात प्रिय भी निकाली जाएगी
प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियां *प्रातः 5 बजे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से आरम्भ* होंगी, जो नगर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान तक जाएंगी।
– *17 नवम्बर -* गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, काठगोदाम
– *18 नवम्बर -* गुरुद्वारा गुरु हरिकृष्ण साहिब, रामपुर रोड गली नं. 6
– *19 नवम्बर -* गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, राजेन्द्र नगर
– *20 नवम्बर -* गुरुद्वारा चार साहिबजादे, कालाढूंगी रोड
– *21 नवम्बर -* गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा
– *22 नवम्बर -* गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से आरम्भ होकर वापसी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पर समाप्ति
*श्री अखण्ड पाठ साहिब*
*आरम्भ – 22 नवम्बर, प्रातः 8 बजे*
*भोग – 24 नवम्बर, प्रातः 8 बजे*
*सोमवार, 23 नवम्बर 2026*
*महान कीर्तन दरबार – रात 8 बजे से 11 बजे तक*
स्थान – गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी
*मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 – मुख्य समागम*
*महान दीवान – प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक*
स्थान – रामलीला ग्राउण्ड, हल्द्वानी
*रात्रि समागम – रात 8 बजे से 11 बजे तक*
स्थान – गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, रामलीला ग्राउण्ड
समागम के दौरान *गुरु का लंगर अटूट वरतेगा।*
*पधार रहे महान रागी जत्थे एवं प्रचारक*
समागम में देश के प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करेंगे –
*बीबी प्रभलीन कौर जी – दिल्ली वाले*
*भाई लखविन्दर सिंह जी – कैथल वाले*
*भाई गुरप्रीत सिंह जी – मुक्तसर साहिब वाले*
*भाई प्रभु सिंह जी – हजूरी कीर्तन जत्था*
*भाई जगमीत सिंह जी – हजूरी रागी ग्रंथी*
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त संगत, नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समागम में हाजरी भरें और गुरु साहिब की आशीष प्राप्त करें। प्रेस वार्ता में मुख्य सेवादार सरदार अमरजीत सिंह आनंद, सरदार कंवलजीत सिंह उप्पल, सरदार परमजीत सिंह कोहली, सिख प्रतिनिधि सरदार जसपाल सिंह कोहली, प्रवक्ता सरदार हरजीत सिंह चड्ढा, सरदार अमन आनंद, सरदार नाटी वीर, सरदार जसबीर सिंह गोल्डी, कोषाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह मालदार, मनलीन सिंह कोहली आदि उपस्थित रहे।











