समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के नरीमन चौराहा स्थित मिर्जा कंपाउंड निवासी मुशाहिद खान पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी पुलिस ने 13 नवंबर को दर्ज की है। मामला 20 अक्तूबर की रात का है। दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात वह घर से अपनी दुकान जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह चक्कर खाकर नीचे खाई में जा गिरे। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया। एसपी सिटी हल्द्वानी ने बताया कि जिस स्थान पर पीड़ित से मारपीट हुई है, वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।











