समाचार शगुन उत्तराखंड
सांस्कृतिकनगरी अल्मोड़ा में शिखर होटल तिराहा से लक्ष्मेश्वर तिराहा तक ई रिक्शा संचालन की आस जगी है। वरिष्ठ अधिवक्ता कवींद्र पंत लंबे समय से जनहित में इसके लिए प्रयासरत रहे हैं। अधिवक्ता पंत ने बताया कि बहुत समय से एक नए रूट शिखर होटल तिराहा-लक्ष्मेश्वर तिराहा रूट पर ई रिक्शा संचालन के लिए प्रयासरत था इसके लिए संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) अल्मोड़ा, जिलाधिकारी (DM) अल्मोड़ा को ज्ञापन को ज्ञापन दिए थे उनसे कई बार वार्ता भी की थी व राज्य परिवहन आयुक्त उत्तराखण्ड को भी पत्र भेजा था उनसे फोन पर वार्ता भी की थी साथ ही इसके लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी अनुरोध दर्ज कराया था व आरटीआई (RTI) लगाकर भी प्रयास सुनिश्चित किया था अब प्रयास सफल हुए हैं शिखर होटल तिराहा-लक्ष्मेश्वर तिराहा रूट पर ई रिक्शा संचालन के लिए राज्य परिवहन आयुक्त उत्तराखण्ड ने अनुमति पत्र जारी कर दिया है। धारानौला स्टेशन तक ई रिक्शा संचालन के लिए पहले ही जनवरी 2025 में राज्य परिवहन आयुक्त उत्तराखण्ड ने अनुमति पत्र जारी कर दिया था जिसे लागू कराए जाने के लिए भी जिलाधिकारी अल्मोड़ा व उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन दिए गए हैं। अधिवक्ता ने जिला प्रशासन से जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय पर मीटिंग बुलाकर शिखर होटल तिराहा-लक्ष्मेश्वर तिराहा व शिखर होटल तिराहा-धारानौला स्टेशन रूट पर समय सारिणी व किराया निर्धारण कर ई रिक्शा संचालन शुरू करने की मांग की है।











