समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दीवाली के दिन रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक दोस्त को बेलबाबा मंदिर के पास छोड़कर वापस लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र के ग्राम गल्ली, पोस्ट कफलनी निवासी 22 वर्षीय महेंद्र पुत्र किशन राम के रूप में हुई है। वह पिछले चार महीने से रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था।











