समूह की महिलाओं के बनाए खिलौने और बताशे खरीदने पहुंचे पूर्व राज्यपाल, मंत्री और वीआईपी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

समूह की महिलाओं के बनाए खिलौने और बताशे खरीदने पहुंचे पूर्व राज्यपाल, मंत्री और वीआईपी
नगर निगम हल्द्वानी में खरीदारी करते सांसद अजय भट्ट, साथ में मेयर गजराज सिंह बिष्ट।

पिछले वर्ष त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाले खिले बतासों की गुणवत्ता एवं शुद्धता को लेकर प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा इस वर्ष एक विशेष पहल की गई है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर शुद्ध एवं स्वच्छ तरीके से खिले बतासे तैयार करवाए हैं। इस पहल के अंतर्गत हल्द्वानी शहर में दो विशेष स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जहां आम नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खिले बतासे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रविवार आठ नवंबर को दीपावली के दिन विशेष स्टॉलों का अवलोकन करने पहुंचे पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट तथा दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट ने स्वयं अपने परिवार के लिए यहां से खिले बतासे खरीदे। उन्होंने इस पहल के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास को प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य त्योहारों के दौरान नागरिकों को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर तैयार करवाए गए खिले बतासे इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं। महापौर ने नगरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम की इस पहल से जुड़ें, विशेष स्टॉलों से खिले बतासे खरीदें तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के परिश्रम एवं हुनर को प्रोत्साहित कर महिला सशक्तिकरण में सहभागी बनें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, ध्रुव रौतेला, मोहन पाठक, पार्षद धीरज पाण्डेय, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement