दुष्कर्म करने वाले रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर को कठोर सजा सुनाई

समाचार शगुन उत्तराखंड 

सामूहिक दुष्कर्म करने वाले रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर को 20-20 साल की सजा सुनाई गई है। यूपी के सहारनपुर में करीब 11 साल पहले महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (द्वितीय) ने रिटायर सीओ और तत्कालीन देवबंद थाना प्रभारी बृजमोहन यादव और इंस्पेक्टर वेगपाल उर्फ वेदपाल को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई। दोनों पर 1.20-1.20 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने बृहस्पतिवार को दोनों को दोषी ठहराया था। अभियोजन के अनुसार, 29 जुलाई 2015 को पुलिस ने महिला के पति को घर से हिरासत में लिया था। महिला सास और ननद के इंस्पेक्टर वेगपाल बृजमोहन यादव साथ चौकी पहुंची तो पुलिसकर्मी उन्हें थाने ले गए। आरोप है कि महिला को थाना प्रभारी के सरकारी आवास में ले जाकर दुष्कर्म किया गया, जबकि सास और ननद बाहर बैठी रहीं। घटना के समय महिला ढाई माह की गर्भवती थी।