समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में ग्राम विकास अधिकारी समेत दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यूएस नगर के मुख्यालय रुद्रपुर स्थित रम्पुरा निवासी 30 वर्षीय राजीव गुप्ता सोमवार रात हल्द्वानी से अपनी भांजी भावना की शादी के कार्ड बांटकर अपने बहनोई प्रेम शंकर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। प्रेमशंकर गंभीर रूप से घायल हैं और उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। भांजी की 15 नवंबर को शादी होनी है। दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे। उसके चालक कालाढूंगी निवासी वीडीओ सौरभ बिष्ट की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों शव मोर्चरी भिजवा दिए हैं।
