समाचार शगुन उत्तराखंड
रुद्रपुर। भूरारानी स्थित हंस विहार फेस दो कॉलोनी में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कथा व्यास विवेकानंद जोशी से आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मानित किया। कथा समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि श्रीमद देवी भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धार्मिक कथाओं से मनुष्य को सदाचार, सेवा, भक्ति और परोपकार की प्रेरणा मिलती है। ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म के प्रति आस्था बढ़ने के साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सहभागिता से लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक विचार अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं को धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर संजय अधिकारी, अवतार सिंह, अजय जुगलान, हेमंत सेठ, ललित बिष्ट, प्रवीन खेड़ा, केरू मंडल, भुवन बिष्ट, हरीश भाकुनी, मनोज पंत, लक्खा, राकेश शर्मा, पूजा जुगरान, पूनम, गीता, ममता, लता, सोनी कौर, रेखा नेगी, नीलम, निशा राणा और ध्यान सिंह, अभिषेक सिंह सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
