- समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
आईजी कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को किया नमन, सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन किए अर्पित। राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की स्मृति में 21 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल परिसर में *‘पुलिस स्मृति दिवस’* पर एक भव्य एवं गरिमामयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निवेदिता कुकरेती, पुलिस महानिरीक्षक (IG) कुमाऊं परिक्षेत्र और डॉ.मंजुनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल ने पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के अमर शहीदों को स्मरण और नमन किया जिन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों की आहूति दी। जवानों के अमूल्य बलिदान को स्मरण करते हुए शोक व्यक्त किया गया। 01 सितंबर, 2025 से 31 अगस्त 2026 तक संपूर्ण देश में अब तक कुल 154 पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारी/कर्मचारी* अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। प्रदेश से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए *उपनिरीक्षक स्व0 श्री विनोद कुमार, जनपद–टिहरी गढ़वाल* के बलिदान एवं उनके साहसिक कार्य को पढ़कर सुनाया गया। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* समेत सभी उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मियों द्वारा वीर शहीदों को स्मरण करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए *भावभीनी श्रद्धांजलि* दी गई तथा *सुसज्जित सलामी गार्ड द्वारा शोक शस्त्र की कार्यवाही करते हुए शोक सलामी दी गई। पुलिस स्मृति दिवस”* पर रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर *डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री हरबंस सिंह एसपी हल्द्वानी पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार,* श्रीमती अंजना नेगी क्षेत्राधिकारी नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल सीओ रामनगर, श्री गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल सहित जनपद के सभी थाना /चौकी व शाखा प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
