समाचार शगुन उत्तराखंड
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने 24 अक्तूबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच करने का फैसला लिया है। संघ ने प्रदेशभर के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज कराने का एलान किया है। वहीं, शिक्षकों के इस आंदोलन को अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी अपना समर्थन दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार के निर्धारित मानकों को पूरा कर वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपे जाने से शिक्षकों में नाराजगी है। सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षक संघ का एलान बच्चों की पढ़ाई होगी प्रभावित 24 अक्तूबर को शनिवार के दिन शिक्षकों ने छुट्टी लेकर सीएम आवास कूच करने का फैसला लिया है। आरोप लगाया कि शिक्षकों को आए दिन नए मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर वेतन रोकने की धमकी दिए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
