समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने 11 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले किए हैं। इंस्पेक्टर संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दरोगा दीपक तिवारी लालपुर चौकी प्रभारी, दरोगा प्रदीप कोहली को सिडकुल सितारगंज चौकी प्रभारी बनाया है। दरोगा जगत सिंह शाही को एसओजी प्रभारी, भूपाल राम पौड़ी को शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी, दरोगा नवीन जोशी को मंडी चौकी प्रभारी, दरोगा महेश कांडपाल को रम्पुरा चौकी प्रभारी, दरोगा संदीप शर्मा को बाजार रुद्रपुर चौकी, दरोगा मनोज देव को बरहैनी चौकी प्रभारी, दरोगा बसंत प्रसाद को जसपुर कोतवाली, दरोगा दीपक कौशिक सरकड़ा सितारगंज चौकी प्रभारी, दरोगा बसंत प्रसाद को जसपुर कोतवाली, दरोगा दीपक कौशिक सरकड़ा सितारगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।
