समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में जिला योजना समिति (डीपीसी) के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रभावित पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए महापौर और नगर आयुक्त से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों ने चुनाव निरस्त कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में 14 अक्टूबर को पार्षदों ने महापौर को संबोधित ज्ञापन सौंपा और नगर आयुक्त परितोष वर्मा से मिले। पार्षदों ने आरोप लगाया कि डीपीसी चुनाव की सूचना उन्हें न तो लिखित रूप में दी गई और न ही फोन के माध्यम से कोई जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके चलते वे चुनाव लड़ने और मतदान करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके। पार्षदों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी बताते हुए पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। पार्षदों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चुनाव निरस्त कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय की शरण लेंगे।
मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी नैनीताल और कुमाऊं
