समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
प्रारम्भिक शिक्षा संवर्ग के अन्तर्गत रा०प्रा०वि०/रा० उ०प्रा०वि०/मा०वि० में कार्यरत शिक्षकों के समायोजन प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जनपद नैनीताल के जिला शिक्षाधिकारी ने निर्देश जारी कर कहा है कि राजकीय प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत (शिक्षक/शिक्षिकाओं) जो मानक से अधिक / शून्य छात्रसंख्या के कारण बन्द विद्यालयों में कार्यरत हैं, उन शिक्षकों के समायोजन प्रस्ताव निहित प्रावधानों एवं छात्र-शिक्षक अनुपात (RTE Act) के मानकों के अनुसार तैयार किए जाने हैं। विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले ऐसे समस्त विद्यालयों, जहाँ छात्र संख्या शून्य होने के कारण विद्यालय बन्द हैं अथवा जहाँ स्वीकृत पद/मानक से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, उनका विवरण निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर आगामी 03 कार्यदिवसों के भीतर अनिवार्य रूप से इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि ससमय अग्रिम कार्यवाही हेतु समायोजन प्रस्ताव निदेशालय को प्रेषित किया जा सके।
