हल्द्वानी बसअड्डे में एकत्र हुए रोडवेज समेत विभिन्न निगम के सेवारत और रिटायर कर्मचारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तराखण्ड के निर्देशन में जिला समिति की बैठक उत्तराखण्ड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर में शनिवार को सभा आयोजित की। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वालिया ने की। सभा में में उत्तराखण्ड परिवहन निगम, भारतीय खाद्य निगम, केमू, वन निगम, पेपर मिल समेत अन्य विभागों के सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ताओं में एनएसी उत्तराखण्ड के प्रांतीय अध्यक्ष भूपेंद्र अधिकारी, जगत सिंह डोभाल, गणेश मेलकानी ,प्रांतीय सचिव सत्य प्रकाश गोस्वामी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मधुसूदन लोहनी, गोपाल रिखाडी, सोमनाथ आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि 10 सालों से लगातार संघर्ष करने के बाद भी सरकार ने न्यूनतम पेंशन को संशोधित नहीं किया। चेताया कि ईपीएफओ आफिसों में तालाबंदी की जाएगी। दिल्ली मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने की ईपीएफओ पेंशन की मांग जोर-शोर से उठाई।