समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
जीएसटी विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से व्यापारियों में भय का माहौल बना रखा था व्यापारियों के समर्थन में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संरक्षक विनय गोयल के नेतृत्व में व्यापारी जीएसटी कमिश्नर प्रतीक जैन से उनके कार्यालय देहरादून में मिले। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने जानकारी देते हुए कहा कि व्यापार मंडल ने जीएसटी कमिश्नर को अवगत करवाते हुए कहा कि आपके अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा हे जो कि व्यापारी और विभाग में टकराव की तरफ इशारा करता हे जो राज्य हित में नहीं हे व्यापार मंडल व्यापारी हितों की रक्षा के साथ साथ राज्य के विकास की तरफ भी सोच रखता हे संगठन टैक्स चोरी का समर्थन कभी भी नहीं करता हे लेकिन विभाग के कुछ अधिकारी टैक्स चोरी में संलिप्त हे जो गैर रजिस्टर्ड कारोबारियों के कारोबार को बढ़ावा देते हे*जीएसटी कमिश्नर ने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल को पूर्ण भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी व्यापारी को नाजायज परेशान नहीं किया जाएगा। राजेन्द्र फर्स्वाण ने राज्य के समस्त व्यापारियों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल छोटा हो या बड़ा सभी के हितों की रक्षा के लिए अग्रसर रहेगा।




