पुलिस का छह स्पा सेंटरों में छापा, यह अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर AHTU नैनीताल की स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग, 06 स्पा सेंटरों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई*

*ग्राहक रजिस्टर में पूर्ण विवरण अंकित न करने एवं कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न कराने पर ₹30,000 संयोजन शुल्क वसूला*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में संचालित स्पा सेंटरों में नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच हेतु *एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) नैनीताल द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान* चलाया गया।

*म0उ0नि सुनीता कुंवर, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट नैनीताल* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न *स्पा सेंटरों की चेकिंग* की गई। चेकिंग के दौरान स्पा सेंटरों में अभिलेखों एवं कर्मचारियों के सत्यापन से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

*चेकिंग के दौरान पाई गई प्रमुख अनियमितताएं—*

*1.* ग्राहक रजिस्टर में ग्राहकों का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया जाना।
*2.* स्पा सेंटरों में नियुक्त कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया जाना।

उक्त अनियमितताओं के संबंध में *06 स्पा सेंटरों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹30,000/- का संयोजन शुल्क वसूला गया। नैनीताल पुलिस द्वारा स्पा सेंटर संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं तथा आने वाले ग्राहकों का पूर्ण एवं सही विवरण निर्धारित रजिस्टर में अंकित करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल पुलिस द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम एवं महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से निगरानी एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।