समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गुरुवार की सुबह गौलापार स्टेडियम मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो स्कूल वैन से टकराई गई। हादसे में एक बच्चे को मामूली चोट आई है। उसका अस्पताल में उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। बताया गया कि शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की यह वैन थी। पुलिस के मुताबिक एक बच्चे को मामूली चोट लगी है।



