समाचार शगुन उत्तराखंड
राजकीय शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन 17 और 18 जून को होगा। अधिवेशन में शैक्षिक संगोष्ठी के साथ साथ सांगठनिक चुनाव भी होंगे।ज्ञजिसमें 21677 शिक्षक शिक्षिकाएं 32 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी उपरोक्त जानकारी शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने दी। मठपाल के अनुसार अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,
महामंत्री,संयुक्त मंत्री,एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु 32 शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा नामांकन किया गया ,सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाये गए। अधिवेशन हेतु शिक्षा निदेशक वीपी सिमलटी द्वारा दो दिन का अवकाश अनुमन्य किया गया है। शिक्षक संघ के इतिहास में पहली बार सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को मत देने का अधिकार दिया गया है इससे पहले प्रतिनिधि व्यवस्था से मतदान होता था। अब चुनाव प्रांतीय स्तर पर एक स्थान पर होने के बजाय प्रत्येक जनपद में होगा। नैनीताल जनपद में अधिवेशन नरसिंह पैलेस हल्द्वानी में सम्पन्न होगा। प्रत्याशियों ने समर्थकों संग विद्यालयों में जाकर शिक्षक शिक्षिकाओं से संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में अध्यक्ष प्रत्याशी रविन्द्र राणा,उपाध्यक्ष प्रत्याशी भुवन जोशी कन्नू,विमल चौहान,महामंत्री प्रत्याशी गिरीश पनेरु,जगदीश बिष्ट,कुलदीप कंडारी ने विभिन्न विद्यालयों में संपर्क किया।



