एक किलो चरस के साथ हल्द्वानी का अनिकेत गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

.ऑपरेशन प्रहार के तहत कुमाऊं एसओटीएफ और हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक चरस तस्कर को 1.121 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आईजी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि तस्करों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी। आईजी के मुताबिक, एसओटीएफ और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती 14 जुलाई को गांधी इंटर कॉलेज रोड, तरणताल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.121 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गांधीनगर वार्ड नंबर 27 बनभूलपुरा निवासी अनिकेत बाल्मीकि बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। संयुक्त पुलिस टीम एसओटीएफ प्रभारी, उनकी टीम व टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here