हल्द्वानी आर्मी कैंट में घुसा संदिग्ध, जवानों ने पुलिस को सौंपा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के सेना छावनी में सोमवार को एक संदिग्ध युवक दीवार फांदकर घुस गया। पूरी छावनी में हड़कंप मच गया। सेना के जवानों ने युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में पता लगा कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। वह कुछ महीने पहले गोरखपुर के अस्पताल से भागकर यहां पहुंचा था। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को आर्मी कैंट एरिया के जवान अज्ञात व्यक्ति को लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। सेना के अधिकारियों ने बताया कि युवक आर्मी कैंट के प्रतिबंधित क्षेत्र में दीवार फांदकर अंदर घुस गया था। जिसे जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। साइबर तकनीक से युवक की पहचान इरफान उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम सिगोही, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जिसके बाद परिवार से संपर्क किया गया। जांच में पता लगा कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और गोरखपुर के एक अस्पताल से चार महीने पहले वह उपचार के दौरान भाग आया था। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *