समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कुमाऊं में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर एक्शन लिया गया है। वरिष्ठ पीजी रेजीडेंट को हास्टल से तीन माह के लिए निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि पीजी रेजीडेंट ने एमबीबीएस छात्रों को नशे में वार्डन कक्ष में बुलाया, छात्रों के देर से आने पर फटकारा।सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैंगिग से छात्र सहमे हुए हैं। एक वरिष्ठ पीजी रेजीडेंट ने शराब के नशे में एमबीबीएस के छात्रों को वार्डन कक्ष में बुलाया। दो छात्र विलंब से पहुंचे तो उन्हे सार्वजनिक रूप से फटकार लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। साथ ही वीडियो भी बनाई। रैगिंग मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मामले में आरोपित रेजीडेंट को तीन माह के लिए छात्रावास से निष्कासित कर दिया है।



