दमुवाढूंगा के लोग मालिकाना हक को डीएम से मिले

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी के दमुवाढुंगा के मालिकाना हक एवं वार्ड की समस्याओं के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से मिले और ज्ञापन सौंपा। शनिवार 27 जून को दमुवाढूंगा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35, 36 एवं 37 के तीनों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 37 हृदयेश कुमार की अगुवाई में निवर्तमान पार्षद देवी दयाल उपाध्याय एवं पार्षद वार्ड नंबर 36 तनुजा जोशी एवं पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 35 महेशानंद ने जिलाधिकारी, नैनीताल महोदय से दमुवाढुंगा के क्षेत्रवासियों को मालिकाना हक प्रदान किए जाने के विषय में विस्तृत चर्चा की। बैठक में शीघ्र ड्रोन सर्वे कराकर क्षेत्रवासियों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग रखी गई। जिलाधिकारी ने इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई कर उचित निर्णय लिया जाएगा, जिससे इस लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान हो सके। इसके साथ ही मैंने अपने वार्ड संख्या 37 की क्षतिग्रस्त सड़कों एवं विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों की समस्या के संबंध में भी जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा तथा शीघ्र मरम्मत एवं गड्ढा भरान की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here