समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में मवेशियों के लिए पशुओं के लिए घास काटने गई वृद्ध महिला पर नदी किनारे छिपे मगरमच्छ ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। शनिवार को ग्राम देवकली सलमता निवासी भजन कौर (70) पत्नी स्व. महेंद्र सिंह गांव के समीप खकरा नदी किनारे पशुओं के लिए घास काटने गई थी। नदी किनारे उगी झाड़ियां में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मगरमच्छ के चंगुल से उन्हें छुड़ाते, उससे पूर्व वृद्ध महिला की मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिजनों में मातम छा गया। मृतका के तीन पुत्र व एक पुत्री है। सभी विवाहित हैं। मृतक अपने सबसे छोटे पुत्र प्रेम सिंह के साथ रहती थी।



