पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए असलहे और हेरोइन मंगाने वाला अपराधी कुमाऊं में यहां से गिरफ्तार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर जिले में उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने पंजाब के एक वांछित अपराधी को बाजपुर से गिरफ्तार किया है। अपराधी ईशानप्रीत पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए असलहें और हेरोइन मंगाने का आरोप है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गली नंबर एक, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी निवासी ईशानप्रीत सिंह 23 मई को अमृतसर में अपने घर पर छापेमारी के दौरान फरार हो गया था। उसके आवास से 12 अवैध पिस्तौल, 20 मैगजीन और करीब 900 ग्राम हेरोइन मिली थी। ये हथियार और नशीले पदार्थ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंचाए गए थे। बीती रविवार की रात पंजाब पुलिस की सूचना पर उत्तराखंड एसटीएफ व पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से ने ईशानप्रीत की तलाश शुरू की। उसे बाजपुर के केशवनगर से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here