पूर्व सीएम ने राहुल गांधी का हेलीकाप्टर न उड़ने देने पर उठाए सवाल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले में राहुल गांधी की जनसभा में पंतनगर से अल्मोड़ा तक उड़ान न भरने का मामला गुरुवार को चर्चा में रहा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने बड़ा सवाल उठाया कि यूकाडा व डीजीसीए वगैरह हेली कंपनी को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि असल कारण या दबाव क्या था कि राहुल गांधी का ही हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता था। जबकि सरकार द्वारा चलाई जा रहीं हेली सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। हरीश रावत ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में लैंड नहीं कर सका और उन्हें पंतनगर लौटना पड़ा। पूर्व सीएम हरदा ने पूछा है कि जब अन्य हेलीकॉप्टर उसी हवाई मार्ग से उड़ान भर रहे थे तो राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति क्यों नहीं दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here