समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
शासन आईपीएस के साथ ही पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। देहरादून सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया है। पीसीएस राकेश तिवारी को देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। गोपाल सिंह बिनवाल रुड़की नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।



