समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी मनीष कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। वर्तमान में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर तैनात मनीष कुमार सिंह को अब नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के महाप्रबंधक (जीएम) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया जबकि यहां तैनात पीसीएस विजय नाथ शुक्ल को ऋषिकेश नगर निगम का नगर आयुक्त बनाकर भेजा गया है।



