समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बैंकट हाल के मालिक की मौत हो गई। गौलापार देवला तल्ला स्थित महादेव बैंकट हाल महेंद्र सिंह नौला का है। बताया गया कि वह परिवार के साथ लद्दाख गए थे। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम ऑक्सीजन लेवल घटने की वजह से हादसा हुआ। उनका शव लद्दाख से दिल्ली लाया गया। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि महेंद्र सिंह अपनी पत्नी, आठ व चार साल की दो बेटियों, पड़ोसी रोहित उनकी पत्नी के साथ लद्दाख घूमने गए थे। बुधवार की शाम अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। परिवार वाले तत्काल नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने ऑक्सीजन लेवल घटने की बात बताई। महेंद्र सिंह को बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
्



