समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
अल्मोड़ा शहर में ई रिक्शा के संचालन का दायरा बढ़ाने व धारानौला से भी सिटी बसों का संचालन शुरू करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं अधिवक्ता कवींद्र पंत ने जिलाधिकारी, मेयर और नगर आयुक्त अल्मोड़ा को बीती पांच मई को ज्ञापन भेजा है। इस संबंध में आरटीओ से भी बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि,व धारानौला, पांडेखोला आदि क्षेत्रों के लिए सवारी वाहन की जरूरत है।



