चलती थार के बोनट पर दोस्तों को बैठाना पड़ा महंगा, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, ऑपरेशन प्रहार में थार चालक पर चालानी कार्यवाही*

*SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी की सख्ती: स्टंटबाजी और अराजकता पर जीरो टॉलरेंस*

दिनांक 21.05.2025 को राहगीर द्वारा बताया कि *वाहन संख्या DL4BC7795 (थार)* के चालक द्वारा श्री कैची धाम मार्ग पर *अपने वाहन की बोनट व खिड़की में 02 लोगों को बैठाकर खतरनाक स्टंट* करते अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाला जा रहा है।

वायरल वीडियो का *तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा संबंधित को थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में *यातायात निरीक्षक श्री महेश चंद्र द्वारा* उक्त वाहन चालक का पता लगा कर *राहुल निवासी दिल्ली* के विरुद्ध
MV ACT के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है। चालक द्वारा भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने हेतु माफी भी मांगी गई।

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि
➡️ *स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।*

नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि *कानून का पालन करें*, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की *स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें*। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here