समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा आज सोमवार को सिटी बस का किराया 30 रूपए से घटाकर 20 रूपए कर दिया गया है जिसके लिए जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व उपसचिव कवीन्द्र पन्त ने जिलाधिकारी, महापौर व नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि छह मई को को पन्त ने सिटी बस का टिकट कम करने, नगर क्षेत्र में ई रिक्शा संचालन क्षेत्र बढ़ाने, धारानौला से भी सिटी बसों का संचालन करने हेतु ज्ञापन जिलाधिकारी, महापौर व नगर आयुक्त को दिए थे। इस विषय में आज दोपहर कवीन्द्र पन्त, वरिष्ठ अधिवक्ता बार एसोसिएशन की पूर्व महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, भगवती प्रसाद पाण्डे, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, एडवोकेट विजय सिराड़ी ने जिलाधिकारी से मिलकर पुनः अनुरोध किया जिस पर उनके द्वारा संज्ञान लेकर नगर आयुक्त महोदया को किराया घटाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके बाद किराया घटा दिया गया। इसके अतिरिक्त धारानौला से सिटी बस संचालन, ई रिक्शा संचालन का दायरा बढ़ाने के संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया।



