रुद्रपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों का जोरदार स्वागत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर। कांग्रेस जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, पवन बिष्ट और नासिर अली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियां जन-जन तक पहुंचेंगी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज उठाती रही है और नए पदाधिकारियों की ऊर्जा से आगामी चुनावों में पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि संगठन में युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं का मेल ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्षों से महिलाओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने की अपील की। स्वागत समारोह के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, गोपाल भसीन, सतीश कुमार, उमा सरकार और ज्योति टम्टा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य रूप से ललित, शाहिद अली, अबरार भाई, बाबू विश्वकर्मा, बेबी सिकदर, मानस बैरागी, फरीद मंसूरी, पार्षद जितेश शर्मा, अशोक यादव, महेश कोली, कमल चुघ, संजीव राठौर, ओमप्रकाश राठौर, सचिन आनंद, चमन विश्वास, विकास विश्वास, डॉ. अनवर, मोहन भारद्वाज, सूरज दास, रोहित चौहान, प्रकाश सरकार, विजय विश्वास, अशोक विश्वास, विकास बंसल, संजीव गुप्ता, राहुल प्रजापति, उमर खान, नरेश सागर, पार्षद बाबू खान, सोहेल खान और लाला भाई पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here