समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीते बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस अधिकारी ने काठगोदाम काल टैक्स पर नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक चलाते देख लिया। इसकी सूचना तत्काल काठगोदाम थाना पुलिस को दी गई। इस पर दरोगा अरूण सिह राणा ने काल टैक्स के पास स्टंट कर रहे 16 वर्षीय ककोड थाना खन्स्यू 16 साल के नाबालिग को रोक लिया। यह बाइक नाबालिग ने अपने दोस्त के पिता ललित मोहन निवासी पसिया थाना ब्लाक ओखलकांण्डा से लेकर आया था। इस मामले में बाइक स्वामी और नाबालिग के परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।



