समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए रोडवेज की बस सेवा रविवार 19 अप्रैल से प्रारंभ कर दी गई है। सांसद अजय भट्ट ने भवाली डिपो की बस को रवाना किया। यह बस दोपहर डेढ़ बजे भवाली होते हुए मुक्तेश्वर जाएगी। इस मौके पर नैनीताल रीजन की मंडलीय महाप्रबंधक पूजा जोशी सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी डिपो संजय पांडे, सहायक महाप्रबंधक मनोज दुर्गापाल, सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम गणेश पंत, हल्द्वानी स्टेशन प्रभारी विद्या जोशी, अखिल जोशी, नवीन कोठारी, सत्य प्रकाश, शेखरानन्द पांडे, कौशल जोशी, नितेश शर्मा, इकबाल अहमद, सुभाष बेलवाल, इरफान, अबरार, जगदीश,विजय कुमार आदि मौजूद रहे।



