समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी बाजार की सड़कों की दयनीय स्थिति को लेकर जिलाधिकारी से मिलेगा। संगठन के सह संयोजक देवेश अग्रवाल ने बताया कि बाजार और आसपास के क्षेत्रों की सड़कों की हालत बहुत जीर्ण शीर्ण है। व्यापारियों के साथ ही आम जनता का चलना दुर्लभ हो गया हे धूल मिट्टी उड़ने की वजह से गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ हे बार बार समाचार पत्रों के माध्यम और सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर होने के बावजूद भी इन सड़कों के रखरखाव से जुड़े अधिकारियों द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही हे अधिकारी सिर्फ कोरी बयानबाजी ही करते नजर आते हे देवेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे अधिकारियों को अब पद में बने रहने का कोई हक नहीं रह गया हे शीघ्र इस संदर्भ में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी महोदय से मिलेगा और उनको समस्याओं से अवगत करवाएगा।



