व्यापारी नेताओं ने उठाई मांग, गैस की कालाबाजारी करने वालों को भेजो जेल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सरकार के गैस की आपूर्ति किए जाने के बावजूद किल्लत होना कालाबाजारी को पुख्ता करता है। जिला प्रशासन कालाबाजारियों को जेल भेजे — (प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल) प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से गैस की कालाबाजारी में लिप्त लोगों को जेल भेजे जाने की मांग की है। संगठन के केंद्रीय संयोजक डॉ.धर्म यादव और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संयुक्त बयान में कहा कि राज्य सरकार द्वारा बार बार कहा जा रहा है कि राज्य में किसी प्रकार का कोई गैस का संकट नहीं हे* *तो फिर हल्द्वानी ही नहीं पूरे जिले नैनीताल में गैस का संकट बना हुआ हे आम जनता लाइनों में लगने को मजबूर है। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा व्यवसायिक सलेंडर के संदर्भ में जो एसओपी जारी की हे उसका पूर्णतः पालन नहीं किया जा रहा हे सरकार का उपक्रम इंडेन गैस के कर्मचारियों द्वारा मनमानी की जा रही हे* *व्यापारियों को समय पर कॉमर्शियल गैस मुहैया नहीं करवाई जा रही हे जिससे प्रतीत होता हे कि इंडेन गैस से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण होता प्रतीत नजर नहीं आ रहा हे जबकि समाचार पत्रों द्वारा गैस की कालाबाजारी के संदर्भ प्रतिदिन संज्ञान में लाया जा रहा हे फिर भी जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतःपालन नहीं कर रहे हे जिसका खामियाजा आमजनता और व्यापारी उठा रहे हे जो बड़े शर्म की बात है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से मांग की हे कि गैस की कालाबाजारी को रोका जाय कालाबाजारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाय अन्यथा व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here