ऑपरेशन प्रहार: नशीले इंजेक्शनों के जखीरे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन मे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने हेतु एसपी, सीओ सहित सभी थाना प्रभारी सड़कों में, सघन चैकिंग में 41 असामाजिक तत्वों को लिया हिरासत में*

*107 संदिग्धों का सत्यापन किया गया नशे में वाहन चलाने वाले 08 गिरफ्तार, 14 वाहन सीज, 03 DL निरस्त*

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी.* के कड़े निर्देशों पर संपूर्ण जिले में *“ऑपरेशन प्रहार”* चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नैनीताल पुलिस ने लगातार कार्यवाही कर रही है।

*1. प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार*
दिनांक 13.04.2026 को निरीक्षक श्री दिनेश फर्त्याल व और *SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र* की संयुक्त टीम ने गफूर बस्ती क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध प्रतीत होने पर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

*अभियुक्त-* महबूब उर्फ माकू निवासी- गफूर बस्ती, बनभूलपुरा (उम्र 28 वर्ष)

*बरामदगी* 18 अदद Buprenorphine Hydrochloride Injection, 89 अदद Tramadol Hydrochloride Injection, 22 अदद Avil इंजेक्शन की वायल
*कुल- 129 नशीले इंजेक्शन*

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में *FIR No. 61/2026 (धारा 8/22 NDPS एक्ट)* पंजीकृत किया गया है।

*अपराधिक इतिहास:* गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही NDPS एक्ट, गुंडा एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे *06 गंभीर मुकदमे* दर्ज हैं।

*पुलिस टीम*

उ.नि. बबीता मेहरा, उ.नि. दीपा अधिकारी (SOTF), ASI मुजफ्फर अली, कानि. लक्ष्मण राम, कानि. मो. यासीन, कानि. पंकज भट्ट, कानि. जितेन्द्र नेगी

*2- वारंटी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी*

हल्द्वानी पुलिस ने मोतीनगर निवासी *वारण्टी – सुरेश चन्द्र जोशी निवासी रिलाईन्स पेट्रोल पम्प मोतीनगर थाना लालकुआँ जिला नैनीताल उम्र- 22 वर्ष* क्रिमिनल केस सं0 1889/2020 (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट) से संबंधित वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है।

*3. ऑपरेशन प्रहार: रात्रि कालीन सघन चेकिंग*

*एसएसपी नैनीताल* के निर्देशन में *एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र* और *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी* के नेतृत्व में पूरी रात जिले भर में सघन अभियान चलाया गया, जिसके परिणाम निम्नवत रहे:

*4- सत्यापन अभियान:* कुल *107* संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

*5- पुलिस एक्ट व अन्य कार्रवाई* पुलिस एक्ट में 43, BNSS में 03 तथा शांति भंग की आशंका में 14 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

*6- असामाजिक तत्व:* 11 अन्य असामाजिक तत्वों को भी हिरासत में लिया गया।

*7- यातायात कार्यवाही (Drunk & Drive):* कुल 81 चालान किए गए, 14 वाहन सीज हुए और 03 डीएल निरस्त करने की संस्तुति की गई।

*8-नशे में वाहन चलाने पर 08 चालक गिरफ्तार* किया गया।

*9- होटल/ढाबा चेकिंग- सुरक्षा के दृष्टिगत 82* होटल, ढाबे और क्लबों की सघन चेकिंग की गई।

*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here