समाचार शगुन उत्तराखंड
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज की गुरुवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन एहतियातन आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनका हाल-चाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि कैबिनेट मंत्री किसी बैठक के सिलसिले में पहाड़ गये थे।



