समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
दिनांक *13.03.2026* को वादी *हरेन्द्र सिंह पुत्र नकौल सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू जनपद नैनीताल* द्वारा दी गयी तहरीर में बताया गया कि दिनांक *09.03.2026* को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का मोबाइल फोन लूट लिया गया तथा वादी के मोबाइल से *गूगल पे के माध्यम से ₹42,000/- रुपये* निकाल लिए गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर *कोतवाली हल्द्वानी में मु0 FIR नं0 87/26 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया, जिसकी *विवेचना उ0नि0 कुआशा शर्मा* के सुपुर्द की गई।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए *डॉ0 मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
जिसके क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा *सुरागरसी-पतारसी एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन* कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गई।
दिनांक *14.03.2026* को पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को *लूटे गए मोबाइल फोन व ₹26,000/- रुपये* के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में *धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी* की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
*1-* अरुण सोलंकी निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली (उ0प्र0)उम्र – 19 वर्ष
*2-* सचिन सोलंकी निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव को जाने वाले मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा उम्र – 20 वर्ष
*बरामदगी:-*
*1-* 01 अदद मोबाइल फोन (विवो कंपनी)
*2-* ₹26,000/- रुपये नगद
*पुलिस टीम:-*
*1-* व0उ0नि0 भूपेन्द्र मेहता
*2-* उ0नि0 कुआशा शर्मा
*3-* हे0कानि0 इसरार नवी
*4-* का0 दिनेश नगरकोटी



