ग्राम संजयनगर महतोष में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का निर्माण

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रुद्रपुर में ग्राम संजयनगर महतोष में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत मुख्य मार्ग से मंदिर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की नींव रखी । शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जन-जन की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है । उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे, ताकि मंदिर और विद्यालय आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और नन्हें बच्चों को कीचड़ व गंदगी से मुक्ति मिल सके। ठुकराल ने कहा कि वह राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और पद पर रहें या न रहें, जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा और अन्य लंबित कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुखदेव हालदार , आरिफ गाजी , ललित बिष्ट, रोहित घीक, वंश ग्रोवर, हर्षित गाईन, देव कुमार, मनेाज कुमार, सूरज हाल्दार, अशरफ अली, सावेश गाजी, बिल्लू, मो. खालिक, अमृत राय, साजिद गाजी, मंगल हाल्दार, रमनी मृधा, कृष्णा मण्डल, विजय राय, विधान विश्वास, अंकित बठला, भोला राय, गोलू गाइन, कृष विश्वास, राजीव बैरागी, दिलीप, कमलेश, पप्पू राय, शवेश गाजी, विशाल भद्र आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here