हल्द्वानी में घरेलू गैस वितरण के आंकड़े, इस महीने इतने उपभोक्ताओं को अब तक मिले सिलेंडर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिलाधिकारी नैनीताल के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गैस की कालाबाजारी रोकने और क्षेत्रांतर्गत गैस की वस्तुस्थिति के संबंध में गैस एजेंसियों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में बैठक की गई। बैठक में KMVN के प्रबंधक के द्वारा अवगत कराया कि उनके वहां 30578 कंज्यूमर हैं। फरवरी माह में कुल 19734 कंज्यूमर एवं जनवरी माह में 21000 कंज्यूमर और माह मार्च में 10 तारीख तक 5200 कंज्यूमर को गैस वितरित की जा चुकी है। इसी प्रकार अन्य गैस एजेंसियों से भी पूर्ण डिटेल ली गई। बैठक में मुख्यतः यह तथ्य प्रकाश में आया कि SDMS सॉफ्टवेयर और IVRS ऐप के ढंग से काम न करने से पिछले दो दिनों से ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें हो रही है। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए समन्वित प्रयास की आवश्यकता है। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और ऐसे कार्ड जो काफी समय से प्रयुक्त नहीं हो रहे थे यदि ये अचानक से आते है तो ऐसे कार्ड के माध्यम से बुकिंग होने पर कालाबाजारी हो सकती है। इन्हें रोकना जरूरी है। इसके अतिरिक्त यदि सप्लाई में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो समय से सूचना देने के निर्देश एजेंसियों को दिए गए। बैठक में क्षितिज गैस एजेंसी, केएमवीएन, आशीर्वाद गैस एजेंसी, बिष्ट गैस एजेंसी , ज्वाला गैस एजेंसी आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here