समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में ऊंचा पुल पर सिंचाई विभाग की नहर में बनी दो मंजिली बिल्डिंग को गुरुवार दोपहर में जेसीबी और पोकलेन मशीन से ध्वस्त किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। यहां चौराहे का चौड़ीकरण किया जाना है।



