समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के हाइडिल के पास स्थित चौपाटी में आपस में झगड़ रही दो महिला ब्लागर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बुधवार 11 मार्च की शाम को दो महिला ब्लागर बीच कहासुनी हुई और जमकर हंगामा हुआ। उनमें गाली-गलौज तक हुई। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों रात हिरासत में ही काटेंगी। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।



