टांडा जंगल में हाथी ने जीजा-साले को कुचलकर मौत के घाट उतारा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग स्थित टांडा के जंगल से जीजा साले की मोपेड हाथी से टकरा गई। इस पर हाथी ने दोनों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार जीजा जाफिर और साला शकील बीती शनिवार 28 फरवरी देर रात फेरी कर हल्द्वानी वापस लौट रहे थे। तभी टांडा जंगल में उनकी स्कूटी हाथी से टकरा गई। मोपेड टकराते ही दोनों गिर पड़े और गुस्साए हाथी ने उन्हें कुचल डाला। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें सड़क पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। दोनों में से एक की मौत तो मौके पर ही हो चुकी थी जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी थे। जाफिर रुद्रपुर में अपने परिवार के साथ रहता है वह साले शकील के साथ देर रात उसके घर हल्द्वानी आ रहे थे। घटना सेे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here