समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी रुद्रपुर हाइवे पर टांडा जंगल में हाथी से दोपहिया वाहन टकरा गया। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। मोर्चरी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से शाहजहांपुर कटरा व वर्तमान में बनभूलपुरा के गफूर बस्ती निवासी 27 वर्षीय शकील व 28 वर्षीय जाफर बीती शनिवार की शाम हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बेलबाबा से थोड़ी सी आगे टांडा रोड स्थित हाथी कारिडोर में उनके दो पहिया वाहन के आगे हाथी आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गये। 27 वर्षीय वर्षीय शकील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि जाफर को हायर सेंटर के लिए भेजा। बरेली ले जाते वक्त उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन उसे लेकर वापस सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद चिकित्सकों ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया की दोनों रिश्ते के भाई हैं। जो हल्द्वानी में रहकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी व कपड़ों की फेरी करते थे। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद शाहजहांपुर ले जाया जाएगा।



