एसएसपी ने सड़क हादसे पर लिया एक्शन, टीआई लाइन हाजिर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पनचक्की चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक की मौत के बाद एसएसपी ने यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। ट्रक ने नो एंट्री के दौरान रिटायर कृषि वैज्ञानिक सुरेश पांडे को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच एसपी सिटी को सौंप दी गई है। लोगों का कहना था कि भारी वाहनों की इस सड़क पर दिनदहाड़े एंट्री ही नहीं है तो ट्रक कैसे आ गया। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला लापरवाही का है। यातायात निरीक्षक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू करने में विफल रहे। कहा कि तत्काल प्रभाव से टीआई को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात अन्य यातायात पुलिस कर्मियों से जवाब मांगा जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। एसएसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here